scriptबिहार में 5 सीटें मिलने से मुलायम खफा, तोड़ सकते हैं गठबंधन | Mulayam unhappy over getting 5 seats in Bihar, may break alliance | Patrika News

बिहार में 5 सीटें मिलने से मुलायम खफा, तोड़ सकते हैं गठबंधन

Published: Sep 03, 2015 07:58:00 am

पार्टी महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने बुधवार को ही कहा है
कि बिहार में सपा कांग्रेस से कमजोर नहीं है और उसे 50 सीटें मिलनी चाहिए

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) संसदीय बोर्ड की गुरूवार को होने वाली बैठक में बिहार के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की गठबंधन में शामिल सपा को विधानसभा चुनाव के लिए मात्र पांच सीटें दी गई हैं। सपा इससे नाराज है। सूत्रों की माने तो पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी महज 5 सीटे दिए जने से खासे नाराज हैं।

पार्टी महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने बुधवार को ही कहा है कि बिहार में सपा कांग्रेस से कमजोर नहीं है और उसे 50 सीटें मिलनी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नितीश कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और सीटें नहीं देते हैं तो सपा गठबंधन से अलग हो सकती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं। यदि गठबंधन के नेताओं ने सपा को सम्मानजनक सीटें नहीं दीं तो पार्टी कोई भी निर्णय लेने में स्वतंत्र होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात और प्रो रामगोपाल यादव की बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात को भी सपा के गठबंधन से अलग होने की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो