scriptदुनियाभर में आध्यात्मिक संदेश फैलाएगी मोदी सरकार- अमित शाह | Narendra modi government world spiritual message- Amit Shah | Patrika News

दुनियाभर में आध्यात्मिक संदेश फैलाएगी मोदी सरकार- अमित शाह

Published: Feb 09, 2016 12:03:00 am

अमित शाह ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि वर्षों से मिथक के कारण देश में राजनीति का धर्म से अंतर बना हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने देश को धर्म के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।

amit shah

amit shah

वृंदावन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार सिर्फ देश का भौतिक विकास ही नहीं करेगी बल्कि भारत के आध्यात्मिक संदेश को भी दुनिया में फैलाएगी। अमित शाह ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि वर्षों से मिथक के कारण देश में राजनीति का धर्म से अंतर बना हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने देश को धर्म के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो दुनिया के 170 देशों ने रिकॉर्ड समय में इसे पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के अलग-अलग देशों में जीवनशैली से लोग उकता जाते हैं तो उनकी दृष्टि सनातन धर्म की तरफ आती है।

दुनिया के कल्याण का यही एकमात्र रास्ता है। हमारे ऋषियों और मुनियों ने वर्षों की तपस्या के बाद हमारे लिए जो पूंजी छोड़ी है ,उसे दुनिया में फैलाने के लिए हमें किसी पेटेंट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो गंगा को निर्मल, अविरल बनाने की बात करता है। सरकार ने देश की संस्कृति और सनातन धर्म के चिन्हों को संरक्षित करने की पहल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में योग का महत्व समझाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा जिसे दुनिया के 170 देशों ने मंजूर किया। शाह ने आगे कहा कि दुनिया भर में अलग अलग प्रकार से जीवन बिताने के रास्ते जब रुक जाते हैं तब दुनिया भर की दृष्टि सनातन धर्म और संस्कृति पर टिकती है।
 
उन्होंने गीता के सार को आत्मसात करने की बात कहते हुए कहा कि इस बृज भूमि ने ऐसे व्यक्ति को जन्म दिया जिसने दुनिया को गीता दी। श्रीकृष्ण के जीवन को समझकर उसके सार को ग्रहण करें तो कोई संकट नहीं आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो