scriptलालू के कारण नीतीश मुख्यमंत्री : अमर सिंह | Nitish is Bihar CM due to Lalu Prasad Yadav : Amar Singh | Patrika News

लालू के कारण नीतीश मुख्यमंत्री : अमर सिंह

Published: Sep 24, 2016 08:56:00 pm

उन्होंने कहा, नीतिश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पूरी तरह लालू प्रसाद के समर्थन पर टिकी है

Amar Singh

Amar Singh

पटना। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने शनिवार को कहा कि जनता दल (युनाईटेड) के नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं तो इसका श्रेय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को जाता है। सिंह ने यहां पहुंचने के तत्काल बाद मीडिया से कहा, यह लालू प्रसाद की महानता है कि उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, जिन्होंने उन्हें जेल भेज दिया था।

उन्होंने कहा, नीतिश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पूरी तरह लालू प्रसाद के समर्थन पर टिकी है। सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह को ‘उत्तर प्रदेश का शेर’ कहा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में न ही लालू प्रसाद और न ही नीतिश कुमार का कोई जनाधार है। उप्र में मुलायम सिंह ही एकमात्र शेर हैं। सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जा सकते हैं, लेकिन लालू उनका समर्थन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो