scriptक्या बकरे का मांस खाने वाले कुत्ते का मांस खाएंगे? :गिरिराज सिंह | Once again Giriraj singh gave a controversial statement | Patrika News

क्या बकरे का मांस खाने वाले कुत्ते का मांस खाएंगे? :गिरिराज सिंह

Published: Oct 10, 2015 09:22:00 am

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “जो लोग बकरे का मांस खाते हैं, अगर उन्हें कुत्ते का मांस दिया जाए तो क्या वो खा लेंगे।”

giriraj singh

giriraj singh

नरेंद्र मोदी के लालू प्रसाद यादव को एक दिन पहले ही यह कहते हुए लताड़ा था कि उन्होंने “हिन्दू भी बीफ खाते हैं” यह कहकर लालू ने संपूर्ण यदुवंशियों को गाली दी है। इसके एक ही दिन बाद भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह का बीफ पर एक और विवादित बयान आ गया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि “किसी भी आदमी का अपनी पत्नी और बहन से अलग-अलग रिश्ता होता है। बिल्कुल यही अंतर गाय के मांस और बकरे के मांस में है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जो लोग बकरे का मांस खाते हैं, अगर उन्हें कुत्ते का मांस दिया जाए तो क्या वो खा लेंगे? भारतीय लोग अपनी मां और बहन के साथ एक धार्मिक रिश्ता रखते हैं। हमें गोमाता के साथ भी वैसा ही रिश्ता रखना चाहिए।” जब गिरिराज से पूछा गया कि वह किसी आदमी के अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति के अपनी पत्नी और अपनी बहन के साथ जो रिश्ता होता है, उन दोनों की पवित्रता में अंतर होता है।” गौरतलब है कि इससे पहले गिरिराज सभी मोदी-विरोधियों को पाकिस्तान चले जाने का बयान दे चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो