scriptबिहार की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं विपक्षी दल : नीतीश | Opposition parties trying to tarnish image of Bihar : Nitish | Patrika News
राजनीति

बिहार की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं विपक्षी दल : नीतीश

कुमार ने जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि विपक्षी पार्टियां बिहार की छवि को खराब करने की कोशिश में लगी हैैं

Feb 14, 2016 / 09:42 pm

जमील खान

Bihar CM Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने रविवार को स्पष्ट किया कि कानून को जो भी विधायक या जनप्रतिनिधि अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह जिस दल का हो। कुमार ने जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि विपक्षी पार्टियां बिहार की छवि को खराब करने की कोशिश में लगी हैैं। कानून को जो भी अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपराधी उनके दल या महागठबंधन से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी। मुख्यमंत्री ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) मामले पर कहा कि वैचारिक स्वतंत्रता प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने नारेबाजी की जिससे साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी वैचारिक राजनीति जेएनयू पर थोपना चाहती है।

कुमार ने जेएनयू मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का बचाव करते हुए कहा कि इनसे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। मुख्यमंत्री ने संगठन को मजबूत और धारदार बनाए जाने के लिए पार्टी नेताओं को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन के बाद पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा और इसके बाद कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा। पूरे राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

कुमार ने कहा कि संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाया जाए। इसी क्रम में महिलाओं को भी आगे लाने की जरुरत है। पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच लेकर जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 31 मार्च के बाद पूरे राज्य में देसी शराब पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और जो भी देसी शराब बेचेगा उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विदेशी शराब केवल नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में ही बेची जाएगी। एक मई से राज्य में लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून लागू हो जएगा। इससे लोगों की शिकायतें निश्चित समय-सीमा के अंदर दूर की जाएंगी और यदि शिकायतों का निवारण नहीं हुआ तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के दो मुख्य आधार हैं जिनमें महिला सशक्तीकरण और न्याय के साथ विकास।

कुमार ने राज्य में वंचितों तक विकास की धारा पहुंचाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के समय पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान का दृश्य देश के स्तर पर कुमार की जरुरत महसूस किए जाने का सबूत है।

Home / Political / बिहार की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं विपक्षी दल : नीतीश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो