scriptTwitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बने मोदी | PM Modi becomes highest follower India personality on Twitter | Patrika News

Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बने मोदी

Published: Aug 26, 2016 12:09:00 pm

आपको बता दें कि पीएम मोदी वर्ष 2009 से ही Twitter पर सक्रिय हैं और उनके फॉलोअर्स की गिनती बढ़ती जा रही है

PM-Modi

PM-Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस रेस में उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पछाड़ा है। सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक पीएम मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ है।

इससे पहले जनवरी में पीएम मोदी ने ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया था। शाहरुख फिलहाल ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी वर्ष 2009 से ही ट्विटर पर सक्रिय हैं और वेबसाइट के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। इस रेस में उनसे आगे अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं।

पीएम मोदी ने ट्विटर का प्रयोग मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, मन की बात और सेल्फी विद डॉटर जैसे अभियानों को लोकप्रिय बनाने और नागरिकों से जुडऩे के लिए किया है। मोदी के ट्वीट पर औसतन हर महीने 1.7 करोड़ इंप्रेशन आते हैं। पीएम के ऑफिशियल फेसबुक पेज को भी 3.35 करोड़ फेसबुक यूजर लाइक करते हैं। पीएमओ कादावा है कि फेसबुक पर मोदी सबसे ज्यादा व्यस्त नेता हैं। एक महीने में उनके पेज पर 20 करोड़ यूजर्स से 7 करोड़ इंगेजमेंट मिलते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो