scriptराहुल ने कहा: अर्थव्यवस्था पर मोदी ने ली मनमोहन सिंह से क्लास | PM modi took lessons from Manmohan Singh over state of economy, says Rahul Gandhi | Patrika News

राहुल ने कहा: अर्थव्यवस्था पर मोदी ने ली मनमोहन सिंह से क्लास

Published: May 28, 2015 07:56:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

राहुल ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि
वे सोचते हैं कि जो उनकी विचारधारा है, उसी से दुनिया चलती है

 Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एनएसयूआई के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की जमकर तारीफ की। कांग्रेस के छात्र संगठन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सबकी सुनी जाती है। यहां हर तरफ से आवाज आती हैं। कोई आवाज यहां से तो कोई आवाज वहां से आती है। राहुल ने कहा कि सबकी बात सुनना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में है। राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि जो उनकी विचारधारा है, उसी से दुनिया चलती है।

उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के ऊपर संघ की विचारधारा थोपी जा रही है। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में भी सरकार को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मनमोहन सिंह जी से क्लास ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इसके बाद मोदी जी ने हमारे मनमोहन सिंह से एक घंटे की क्लास ली। उन्होंने पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट “मेक इन इंडिया” का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं निकलेगा, इसका नतीजा सिर्फ जीरो रहेगा।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी चीन, जापान, मंगोलिया गए, लेकिन किसान व मजदूर के घर कभी नहीं गए। यही नहीं उन्होंने काले धन पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ये कहते थे कि 100 दिन में काला धन देश में वापस लाएंगे, लेकिन एक साल हो गया काला धन नहीं आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो