scriptमोदी ने “मन की बात” में की दो भाईयों की जमकर तारीफ | PM Narendra Modi praises two brothers in Mann Ki Baat | Patrika News

मोदी ने “मन की बात” में की दो भाईयों की जमकर तारीफ

Published: Aug 30, 2015 02:11:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के दो
भाईयों की जमकर तारीफ की

PM Modi Mann ki baat

PM Modi Mann ki baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के दो भाईयों की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि नासिक के रहने वाले डॉक्टर जितेन्द्र महाजन और डॉक्टर महेन्द्र महाजन ने देश का नाम ऊंचा किया है।

हितेन्द्र और महेन्द्र ने गत सोमवार को अमरीका में 4,800 किलोमीटर की रेस अक्रॉस अमरीका पूरी की। इस रेस को दुनिया की सबसे कठिन साइकिल रेस माना जाता है। हितेन्द्र और महेन्द्र अल्ट्रा मैराथन रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। हितेन्द्र 44 और महेन्द्र 39 साल के हैं। दोनों ने यह रेस दो टीमों की कैटेगरी और नौ दिनों के तय वक्त में पूरी की। रेस पूरा करने में 8 दिन 14 घंटे और 55 मिनट का समय लगा। खास बात यह है कि उनकी कैटेगरी में तीन और टीमें रेस पूरा नहीं कर पाई।



महेन्द्र डेंटिस्ट और हितेन्द्र एनिस्थियोलॉजिस्ट हैं। इस रेस में दुनिया भर की 130 टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों ने करीब 23.30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाई। दोनों ने टीम इवेंट में भाग लिया जबकि बेंगलूरू के शमीम रिजवी और अलीबाग के सुमित पाटिल ने सोलो इवेंट में भाग लिया। टीम कैटेगरी के लिए 9 दिन की टाइम लिमिट होती है जबकि सोलो इवेंट के लिए 12 दिन। इस दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र से भी गुजरना पड़ता है। महाजन ब्रदर्स कल्पतरू फाउंडेशन के टीम इंडिया: विजय फॉर ट्राइबल्स से जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में इसका भी जिक्र किया।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो