scriptकांग्रेस के पापों की सजा भोग रहे मनमोहन सिंह: प्रकाश जावडेकर | Prakash Javadekar says Manmohan Singh is paying for sins of Congress alleges | Patrika News

कांग्रेस के पापों की सजा भोग रहे मनमोहन सिंह: प्रकाश जावडेकर

Published: Mar 15, 2015 06:18:00 pm

जावडेकर ने कहा कि मनमोहन सिंह प्रभावित थे और कांग्रेस ने उन्हें नीलामी का रास्ता नहीं अपनाने दिया।

नई दिल्ली। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मनमोहन सिंह पर तंज कसा है। जावडेकर ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत से आरोपी के रूप में सम्मन मिलने पर उनके प्रति दुख प्रकट किया है। जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेल के दौरान कहा कि मनमोहन सिंह ने खुद को परेशानी में क्यों डाला? क्योंकि कांग्रेस की प्रक्रिया अपारदर्शी थी। मुझे कई बार मनमोहन सिंह पर तरस आता है क्योंकि वह कोयला खान आवंटन के लिए नीलामी का रास्ता अपनाना चाहते थे। लेकिन वह यह कहने का साहस नहीं जुटा सके।

जावडेकर मनमोहन सिंह को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा समन भेजे जाने के मामले में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। अदालत ने सिंह को संप्रग सरकार में कोयला मंत्री बतौर उनके कार्यकाल में कोयला ब्लॉकों के आवंटन से जुड़े मामले में आरोपी के तौर पर पेश होने के लिए समन भेजा है। जावडेकर ने कहा कि वह (मनमोहन सिंह) प्रभावित थे और कांग्रेस पार्टी और पार्टी आलाकमान ने उन्हें नीलामी का रास्ता नहीं अपनाने दिया। इसलिए अब वह अनावश्यक रूप से कांग्रेस के पापों का खामियाजा भुगत रहे हैं। यह कांग्रेस का पाप है क्योंकि कांग्रेस इस बारे में सिफारिशों के पत्र भेज रही थी कि किसे कोयला खदानों का आवंटन किया जाना है।

जावडेक ने आगे कहाकि यह नहीं कहा जा सकता है कि सिंह पूरी तरह दोषी नहीं हैं। आप (मनमोहन सिंह) पद पर थे लेकिन आपने अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं किया और यह भी गुनाह है। उन्हें अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। जावड़ेकर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से उनके इस बयान पर माफी मांगने को कहा कि स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन के नुकसान के आंकड़ों के संबंध में पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय की रिपोर्ट गलत है।

ट्रेंडिंग वीडियो