scriptप्रियंका के कार्यालय ने किया कांग्रेस महासचिव बनने का खंडन | Priyanka Gandhi will not be congress general secretary | Patrika News
राजनीति

प्रियंका के कार्यालय ने किया कांग्रेस महासचिव बनने का खंडन

प्रियंका गांधी के कार्यालय ने उनके कांग्रेस महासचिव बनने की खबरों का खंडन किया
है।

Mar 01, 2015 / 02:27 pm

विकास गुप्ता

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi likely to be made congress general secretary

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से ऎसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया जा सकता है। आज प्रियंका के कार्यालय ने इस तरह की सभी खबरों का खंडन कर दिया। प्रियंका के दफ्तर की ओर से कहा गया है कि इस बारे में कोई चर्चा नहीं है।

रिपोर्टो के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही बहन प्रियंका को पिछले लगभग तीन महीनों से पार्टी में लाना चाह रहे हैं। चूंकि राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, ऎसे में वह प्रियंका को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के इस प्रयास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी गंभीरता दिखाई है।

Home / Political / प्रियंका के कार्यालय ने किया कांग्रेस महासचिव बनने का खंडन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो