scriptस्वामी ने कहा, आत्म सम्मान बचाने के लिए राजन पीछे हटे | Raghuram Rajan has no degree in economics, claims Swamy | Patrika News

स्वामी ने कहा, आत्म सम्मान बचाने के लिए राजन पीछे हटे

Published: Aug 26, 2016 04:12:00 pm

राजन इस समय शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से छुट्टी पर हैं

Rajan Swamy

Rajan Swamy

 नई दिल्ली। आरबीआई के निवर्तमान गर्वनर रघुराम राजन पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के हमले जारी हैं। स्वामी ने कहा कि रघुराम राजन ने पद की दौड़ से पीछे हटने का फैसला अपने आत्म सम्मान को बचाने के लिए लिया।

आरबीआई के नए बॉस के तौर पर उर्जित पटेल की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए स्वामी ने कहा, रघुराम राजन के पास अर्थशा में कोई डिग्री नहीं है। इंजीनियरिंग के पास उन्होंने मैनेजमेंट किया। उन्हें अर्थशा के सामान्य संतुलन का भी ज्ञान नहीं है जबकि पटेल ने अर्थशा में पीएचडी की है, वह येल से पढ़े हैं। बकौल स्वामी, उन्हें राजन के उत्तराधिकारी से बहुत उम्मीदे हैं।

उर्जित पटेल लंबे समय तक राजन के डेप्युटी रहे हैं, इसलिए उन्हें अगली जिम्मेदारी नई नहीं लगेगी। रघुराम राजन ने घोषणा की है कि 4 सितंबर 2016 को रिटायर होने के बाद वह एकेडमिक करियर में लौट जाएंगे। हालांकि राजन ने यह भी कहा कि देश को जब कभी उनकी जरूरत होगी वह लौट आएंगे। अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा पर राजन ने उम्मीद जताई कि उर्जित पटेल देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

राजन इस समय शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से छुट्टी पर हैं। वह यहां फाइनेंस के सर्विस प्रोफेसर हैं। स्वामी का कहना है कि राजन ने पद की दौड़ से पीछे हटने का फैसला अपने आत्म सम्मान को बचाने के लिए किया। हालांकि सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि केन्द्र सरकार राजन के फैसले का सम्मान करती है और उनकी ओर से किए गए अच्छे कार्यों की सराहना करती है। उर्जित पटेल आरबीआई के गर्वनर बनने वाले आठवें डेप्युटी गर्वनर होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो