scriptपगला गए हैं राहुल, मोदी हैं भगवान कृष्ण: साक्षी महाराज | Rahul Gandhi gone mad, Modi like Krishna: Sakshi Maharaj | Patrika News

पगला गए हैं राहुल, मोदी हैं भगवान कृष्ण: साक्षी महाराज

Published: May 01, 2015 01:16:00 pm

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की तरह मोदी जी ने नेपाल को संभालने का काम किया हैं

sakshi maharaj

sakshi maharaj

एटा। विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सासंद साक्षी महराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पागल कहा है। साथ ही कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से कर दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हे नही पता कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे क्या कह रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांधी पगला गए हैं, राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते और खेती-किसानी की बात कर किसानों का रहनुमा बनने का दिखावा करते हैं।

मोदी की तुलना भगवान श्री कृष्ण से करते हुए साक्षी ने कहा कि महाभारत काल में जब द्रौपदी चिल्ला रही थी कि दौड़ो गिरधारी मेरी साड़ी खिची जाती है तब एक पल की भी देरी गिरधारी ने नहीं लगाई और द्रौपदी की लाज रखी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की तरह मोदी जी ने नेपाल को संभालने का काम किया हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मोदी कोई व्यक्ति नहीं है बल्कि ईश्वरीय शक्ति है।

उन्होंने कहा कि जब मोदी ने बागडोर संभाली थी तो दो संकल्प लिए थे। एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत और दूसरा कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो हम बना ही चुके हैं और कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प कांग्रेस के खुद के करमों से हो जाएगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो