scriptजनमत का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे राहुल : भाजपा | Rahul should say sorry to nation for insulting mandate : Ravi Shankar Prasad | Patrika News
राजनीति

जनमत का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे राहुल : भाजपा

प्रसाद ने कहा कि गांधी ने किसान मजदूर रैली में यह कहकर लोकतंत्र का अपमान किया
है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए उद्योगपतियों से पैसा लिया था

Apr 19, 2015 / 07:23 pm

जमील खान

Ravi Shankar Prasad

Ravi Shankar Prasad

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए पैसा लेने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की तीखी आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि गांधी ने सबसे बडे जनमत का अपमान किया है, इसलिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि गांधी ने किसान मजदूर रैली में यह कहकर लोकतंत्र का अपमान किया है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए उद्योगपतियों से पैसा लिया था। यह बयान झूठ है और भाजपा इसके लिए उनकी भत्र्सना करती है।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा कि कानून में जो भी संशोधन किए गए हैं वह किसानों के हित में हैं। कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर इसका विरोध कर रही है वह सिर्फ दुष्प्रचार और झूठ है और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक पत्रिका में भी कहा था कि “राजनीति हम भी करते हैं”।

प्रसाद ने कहा कि किसी भी दल को किसानों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून यदि बेहतर था तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसे लागू करने से इनकार क्यों कर दिया था। कांग्रेस का यह आरोप गलत है कि अधिनियम पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। प्रसाद का कहना था कि इसी अधिनियम में की गई व्यवस्था की वजह से किसान को भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना अधिक मुआवजा मिल रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोरंटो में देश का अपमान किया है। मोदी ने वहां लोगों को बताया कि वह “स्कैम इंडिया” की जगह “स्किल इंडिया” ला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग विदेश आत्मचिंतन के लिए जाते हैं तो कुछ देश की गरिमा बढ़ाने के वास्ते जाते हैं और मोदी जहां भी जा रहे हैं, वहां देश का मान ही बढ़ा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूचना तकनीक मंत्री हैं और उन्हें मालूम है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में एक लाख दस हजार करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है, लेकिन अब केंद्र सरकार घोटालों की पुनरावृत्ति रेाकने के लिए पारदर्शी तरीका अपना रही है और उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द 204 में से सिर्फ 20 कोयला ब्लॉकों की नीलामी से ही दो लाख करोड़ से अधिक की आय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि गांधी कहते हैं कि “मेक इन इंडिया” कार्यक्रम से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऎसा कहकर शायद राहुल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को याद कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष को समझ लेना चाहिए कि यह मोदी की काम करने वाली सरकार है। विश्व बैंक भी कह चुका है कि भारत की बढ़ोतरी दर चीन से आगे रहेगी।

Home / Political / जनमत का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे राहुल : भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो