script

“शहनवाज, नकवी को मुस्लिम महिला से शादी करनी चाहिए”

Published: Mar 05, 2015 06:45:00 pm

आजम खान ने भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं को मुस्लिम महिला से शादी का सुझाव दिया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने गुरूवार को फिर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं को मुस्लिम महिला से शादी का सुझाव दिया।

उन्होंने “लव जिहाद” किया। अब उन्हें मुस्लिम महिला से शादी करनी चाहिए। खान ने गुरूवार को पत्रकारों को बताया, हमारे धर्म में 4 शादियां करने की अनुमति दी जाती है। इस पर साध्वी प्राची को भी कुछ कहना चाहिए क्योंकि एक महिला से 40 बच्चे पैदा नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने यह बात भाजपा नेता शहनवाज खान और मुख्तार अब्बास नकवी के सवाल का जवाब देते हुए कही जिन्होंने हिन्दू महिला से शादी रचाई है।

ट्रेंडिंग वीडियो