scriptआमिर, भारत असहिष्णु होता तो पीके हिट ना होती: शत्रुघ्न सिन्हा | Shatrughan Sinha targets Aamir Khan on intolerance issue | Patrika News

आमिर, भारत असहिष्णु होता तो पीके हिट ना होती: शत्रुघ्न सिन्हा

Published: Nov 27, 2015 11:50:00 am

उन्होंने लिखा कि, अगर भारत असहिष्णु होता तो क्या पीके फिल्म इतनी कामयाब रहती

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान को निशाने पर लिया है। उन्होंने आमिर के बयान को खारिज करते हुए कहाकि भारत स्वभाव से शांतिप्रिय रहा है। सिन्हा ने ट्वीट में लिखा कि, वह आमिर और उनके परिवार के चाहने वाले रहे हैं लेकिन आमिर और अन्य लोग भारत पर जो असहिष्णु होने का ठप्पा लगा रहे हैं उसे पूरी तरह से खारिज करते हैं। हमारी मातृभूमि सभी जाति, संप्रदाय और धर्म के प्रति स्वभावत: और वास्तव में शांतिप्रिय है और सांप्रदायिक सौहार्द का पालन करती है।





उन्होंने लिखा कि, अगर भारत असहिष्णु होता तो क्या पीके फिल्म इतनी कामयाब रहती। पीके जिसमें हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया गया अगर भारत असहिष्णु होता तो फिल्म सफल नहीं होती। फिल्म में धार्मिकता और लोगों के अंधविश्वास पर सवाल उठाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो