scriptस्मृति ने दिया प्रियंका के सवाल का करारा जवाब | Smriti irani gave retort of priyanka gandhi's question | Patrika News

स्मृति ने दिया प्रियंका के सवाल का करारा जवाब

Published: May 27, 2015 06:14:00 pm

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है

Priyanka Vadra vs Smriti Irani

Priyanka Vadra vs Smriti Irani

रायबरेली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोनिया गांधी के निवार्चन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा, अब स्मृति ईरानी मानव विकास संसाधन मंत्री हैं। ऎसे वायदे के अनुरूप रायबरेली में आईआईआईटी की स्थापना क्यों नहीं करवा देती इसमें क्या बााधा है?

इस पर स्मृति ईरानी ने कहा, लगता हैं मिसेज वाड्रा ने ठीक से होमवर्क नहीं किया है। उन्हें याद नहीं शायद देश में 60 साल तक कांग्रेस ने शासन किया। इस दौरान कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक जीता हुआ उम्मीदवार एक हारे हुए उम्मीदवार से क्षेत्र के विकास के बारे में पूछ रहा है। वास्तव में यह चौंकाने वाली बात है।

उल्लेखनीय हैं स्मृति ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत गांधी-नेहरू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अब तक कोरे वादे स्वीकार करती रही अमेठी की जनता अब विकास देखेगी। लखनऊ पहुंची प्रियंका ने कहा कि रायबरेली में कई समस्याएं हैं और इस बार वह कुछ सोच समझकर यहां के दौरे पर आई हैं। प्रियंका ने खासकर अमेठी की महिलाओं के साथ अलग से मुलाकात और बातचीत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो