scriptअपनों को मनाने के लिए मंत्री स्मृति ईरानी की Dinner Diplomacy | Smriti Irani plans to use dinner diplomacy | Patrika News
राजनीति

अपनों को मनाने के लिए मंत्री स्मृति ईरानी की Dinner Diplomacy

अपने खिलाफ बने माहौल को सुधारने के लिए स्मृति ईरानी डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लेने जा रही हैं

Apr 27, 2015 / 09:04 am

Rakesh Mishra

Smriti Irani

Smriti Irani

नई दिल्ली। भाजपा में अपने खिलाफ बने माहौल को सुधारने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लेने जा रही हैं। ईरानी ने पार्टी सांसदों के लिए मंगलवार को रात्रिभोज रखा है। हालांकि इसमें कितने सांसद शामिल होंगे, यह देखने लायक बात होगी।

स्मृति को कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास लोगों में माना जाता था, लेकिन 10 माह के अपने कार्यकाल में उन्होंने न सिर्फ संघ को नाराज कर दिया, बल्कि भाजपा के अधिकतर सांसद भी उनके रूखे व्यवहार से खफा हैं। इसके चलते पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद ओएसडी के रूप में ईरानी की पसंद संजय काचरू की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। अब ईरानी पर केबिनेट से बाहर या अपेक्षाकृत कम महत्व का मंत्रालय भेजे जाने का खतरा मंडराने लगा है। ऎसे में ईरानी ने छवि सुधारने में लगी हैं।

चौधरी का दबदबा बढ़वा रहे हैं मोदी!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को संगठन का मुखिया बनाने के बाद गुजरात के ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हरि भाई चौधरी का दबदबा गृह मंत्रालय में बढ़ा रहे है। सूत्रों के अनुसार मोदी आंतरिक सुरक्षा, जम्मू कश्मीर व नक्सलवाद संबंधी मामलों की रिपोर्ट सीधे चौधरी से ले रहे है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी अहम बैठकों और मामलों में हरिभाई को शामिल करने और सलाह लेने को कहा गया है। पुलिस के आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी भी चौधरी को दी गई है। सिंह को सिर्फ पॉलिसी मसलों तक सीमित करने की तैयारी है। पीएमओ ने आईबी व एनआईए के प्रमुख अफसरों को हरिभाई को भी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। विदेशी दौरों के दौरान मोदी राजनाथ के साथ हरिभाई चौधरी के भी सम्पर्क में रहते हैं।

Home / Political / अपनों को मनाने के लिए मंत्री स्मृति ईरानी की Dinner Diplomacy

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो