scriptसोनिया का सरकार पर निशाना, ‘संविधान पर हमला हो रहा है’ | Some people attacking Constitution deliberately: Sonia Gandhi | Patrika News
राजनीति

सोनिया का सरकार पर निशाना, ‘संविधान पर हमला हो रहा है’

उन्होंने कहाकि जिन लोगों की संविधान के निर्माण में कोई भूमिका नहीं है वो आज संविधान की बात कर रहे हैं

Nov 26, 2015 / 01:10 pm

शक्ति सिंह

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहाकि पिछले कुछ दिनों से संविधान के आदर्शों के खिलाफ हमला बोला जा रहा है। जिन लोगों की संविधान के निर्माण में कोई भूमिका नहीं है वो आज संविधान की बात कर रहे हैं। सोनिया ने लोकसभा में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता पर चर्चा के दौरान ऐसा कहा।

उन्होंने कहाकि संविधान को चार मुख्य हस्तियों ने दिशा दिखाई जिनमें जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, राजेन्द्र प्रसाद और मौलाना आजाद थे। भारतीय संविधान दशकों के संघर्ष का नतीजा है और महात्मा गांधी ने इस संघर्ष में बड़ा योगदान दिया। बीआर अंबेडकर का उद्देश्य अनुसूचित जातियों और पिछड़ी जातियों के संघर्ष को आवाज देना था।

सोनिया ने कहाकि, आज वास्तव में ऐतिहासिक दिन है। आज खुशी का दिन है साथ ही दुख का दिन भी है, क्योंकि संविधान के आदर्शों पर जानबूझकर हमला हो रहा है। अंबेडकर ने संविधान की सभी मुख्य धाराओं और प्रावधानों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। 

Home / Political / सोनिया का सरकार पर निशाना, ‘संविधान पर हमला हो रहा है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो