scriptनीतीश-लालू के साथ स्वाभिमान रैली में मंच साझा करेंगी सोनिया गांधी | Sonia Gandhi to join nitish and lalu to take on bjp in bihar | Patrika News

नीतीश-लालू के साथ स्वाभिमान रैली में मंच साझा करेंगी सोनिया गांधी

Published: Aug 29, 2015 07:25:00 pm

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 अगस्त की रैली में लालू प्रसाद व नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगी।

Sonia Gandhi to join nitish and lalu

Sonia Gandhi to join nitish and lalu

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को होने वाली महागठबंधन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंचेगी। सोनिया के अलावा गुलाम नबी आजाद, केएल शर्मा और सीपी जोशी भी रैली में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दी है। हालंकि इस रैली में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के नहीं पहुंचने की खबर है।

बिहार विधानसभा चुनाव की गरमाहट दिनोंदिन बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए बने महागठबंधन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 अगस्त की रैली में लालू प्रसाद व नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगी। महागठबंधन की रैली 30 अगस्त को राजधानी पटना के ऎतिहासिक गांधी मैदान में होगी। इसे स्वाभिमान रैली का नाम दिया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी-जदयू व कांग्रेस की संयुक्त रूप से यह पहली बड़ी रैली होगी। इसमें सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर शुक्रवार तक सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब उनका पटना जाना तय हो चुका है। सोनिया गांधी लालू प्रसाद के साथ तो पहले भी मंच साझा कर चुकी हैं, नीतीश कुमार के साथ वे पहली बार रैली में नजर आएंगी। महागठबंधन की कोशि‍श है कि जनता के बीच मैसेज जाए कि ये तीनों ही पार्टियां अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर अब एकजुट हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो