scriptविवादों से घिरे रहे एक दिन का सीएम बनाने वाले राज्यपाल “रोमेश भंडारी”  | Today is Romesh Bhandari's death anniversary | Patrika News
राजनीति

विवादों से घिरे रहे एक दिन का सीएम बनाने वाले राज्यपाल “रोमेश भंडारी” 

रोमेश भंडारी ने जगदंबिका पाल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जो 24 घंटे भी मुख्यमंत्री नहीं रह पाए

Mar 28, 2015 / 11:55 pm

विकास गुप्ता

देश के ख्याति प्राप्त शख्स रोमेश भंडारी का जन्म आज ही के दिन लाहौर में 29 मार्च 1928 को हुआ था। उनके पिता पंजाब हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। भंडारी 1950 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए और न्यूयार्क के भारतीय दूतावास में वाइस काउंसल नियुक्त किए गए। रोमेश भंडारी नेहरू परिवार के काफी करीब थे। राज घरानों से उनके बेहद करीबी रिश्ते रहें। उनका विवाह महाराज पटियाला की बेटी से हुआ था। रिटायरमेंट के बाद रोमेश भंडारी दिल्ली के उपराज्यपाल बने। उन्होंने त्रिपुरा, गोवा व उत्तरप्रदेश के राज्यपाल बनें।

रोमेश भंडारी पहले दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए। बाद में वे दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़े और हार गए। रोमेश ने ही यूपी में कल्याणसिंह सरकार को सीएम के पद ले बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद लोकतांत्रिक कांग्रेस के नेता व कल्याण सरकार में परिवहन मंत्री रहे जगदंबिका पाल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जो 24 घंटे भी मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। यह भी अपने आप में एक रिकार्ड था। कल्याण सिंह ने अपना बहुमत साबित कर दिया। इससे रोमेश भंडारी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रोमेश ने “एज आई साइट” नाम की पुस्तक लिखी जिनमें उन हालात का विवरण था जो कि भाजपा-बसपा गठबंधन टूटने के कारण पैदा हुए थे। वे अक्सर विवादों में आए।

उनका 8 सितंबर 2013 को गुड़गांव के मेदांत अस्पताल में 85 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें पित्ताशय का कैंसर हो गया था।

Home / Political / विवादों से घिरे रहे एक दिन का सीएम बनाने वाले राज्यपाल “रोमेश भंडारी” 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो