scriptयूपी में फौजियों के घर-घर जाकर दिवाली की बधाई देगी भाजपा | up bjp will give diwali greetings to soldiers family | Patrika News
राजनीति

यूपी में फौजियों के घर-घर जाकर दिवाली की बधाई देगी भाजपा

भाजपा उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव को भुनाने के लिए एक और कदम उठाने जा रही है।

Oct 27, 2016 / 09:06 am

up bjp

up bjp

नई दिल्ली। भाजपा उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव को भुनाने के लिए एक और कदम उठाने जा रही है। इस दिवाली भाजपा यूपी में रहने वाले भारतीय सैनिकों के घर तक पहुंचेगी। यहां भाजपा कार्यकर्ता फौजियों के परिवारजनों को दिवाली की शुभकामनाएं देंगे। भाजपा कार्यकर्ता ग्रीटिंग कार्ड लेकर सैनिकों के घर पहुंचेंगे। साथ ही देश की सेवा में तैनात इन सिपाहियों के काम के लिए आभार भी व्यक्त करेंगे।

पीएम मोदी ने आमंत्रित किए सैनिकों के नाम दिवाली संदेश

इन ग्रीटिंग काड्र्स पर यूपी भाजपा प्रमुख के हस्ताक्षर भी होंगे। ये बधाई पत्र हर सैनिक के घर तक पहुंचाए जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की जनता को इस दिवाली सेना के जवानों के नाम संदेश देने के लिए भी आमंत्रित कर चुके हैं। पीएम मोदी ने एक खास वीडियो तैयार किया है। 3 मिनट के इस वीडियो में पीएम मोदी ने देशवासियों को सीमा पर तैनात जवानों को दिवाली की बधाई देने को कहा है।
सर्जिकल स्ट्राइक को पूरी तरह से कैश करेगी भाजपा

भाजपा यूपी में होने वाले अगले चुनावों से पहले अपनी एक अमिट छाप बनाना चाहती है। भाजपा ने हाल ही में अपने चुनावी पोस्टरों में भी पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ दिए हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने अपने महोबा दौरे में भी सर्जिकल स्ट्राइक का गुणगान किया था। पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि हमारे जवान अपने परिवारों के साथ दिवाली नहीं मना सकेंगे वो देश की रक्षा कर रहे हैं। भारतीय जवानों का उन्होंने आभार व्यक्त किया था।
यूपी के लिए बनाई गई 7 सदस्यीय कमेटी

इस मुहिम में कई केंद्रीय मंत्री दिवाली पर जवानों को ये संदेश पहुंचाने जाएंगे। इसके अलावा यूपी के चुनावी कैम्पेन के लिए एक सात सदस्यीय दल तैयार किया गया है। इस दल में यूपी के इंचार्ज ओम माथुर, यूपी में भाजपा के अध्यक्ष केशव मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, विकास प्रीतम और सुनील बंसल शामिल हैं।

Home / Political / यूपी में फौजियों के घर-घर जाकर दिवाली की बधाई देगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो