scriptVideo: DMK नेता स्टालिन ने मेट्रो में यात्री को चांटा मारा | Video: DMK leader Stalin slaps passenger in Metro | Patrika News
राजनीति

Video: DMK नेता स्टालिन ने मेट्रो में यात्री को चांटा मारा

यह घटना बुधवार की है जब स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो की सवारी की थी

Jul 02, 2015 / 02:28 pm

शक्ति सिंह

stalin

stalin

चेन्नई। चेन्नई मेट्रो में एक यात्री को द्रमुक नेता एमके स्टालिन द्वारा चांटा मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद स्टालिन की इस हरकत की आलोचना की जा रही है। क्लिप में दिख रहा है कि तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री पास ही खड़े एक युवक को हल्के से मार रहे हैं और वहां से जाने को कह रहे हैं।


यह घटना बुधवार की है जब स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो की सवारी की थी। इस मामले में डीएमके के एक वरिष्ठ विधायक का कहना है कि वह व्यक्ति महिला यात्रियों को परेशान कर रहा था। वहीं मुख्यमंत्री जयललिता ने इस मुद्दे पर कहाकि कोई भी चुना हुआ विधायक इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता।

इधर, कांग्रेस ने इस मामले पर स्टालिन का समर्थन किया। कांग्रेस नेता खुशबू ने कहाकि, स्टालिन केवल महिलाओं की मदद कर रहे थे। मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं और वे सम्मानपसंद व्यक्ति हैं। गौरतलब है कि स्टालिन की यह घटना उस समय आई है जब वीआईपी लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू और महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस एयर इंडिया के विमान को लेट होने पर आलोचना का सामना कर रहे हैं।

Home / Political / Video: DMK नेता स्टालिन ने मेट्रो में यात्री को चांटा मारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो