scriptददलानी को भारी पड़ा जैन मुनि के खिलाफ ट्वीट, राजनीति से संन्यास | Vishal Dadlani quits politics after statement on Jain guru backfires | Patrika News

ददलानी को भारी पड़ा जैन मुनि के खिलाफ ट्वीट, राजनीति से संन्यास

Published: Aug 28, 2016 11:47:00 am

Twitter पर जैन मुनि तरुण सागर को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पार्टी ने भी इनसे पल्ला झाड़ा

Vishal Dadlani

Vishal Dadlani

नई दिल्ली। जैन मुनि पर टिप्पणी करने के बाद विवादों में फंसे सिंगर विशाल ददलानी ने राजनीति छोडऩे का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे ददलानी ने पांच साल केजरीवाल गाना भी गाया था। हाल ही ट्विटर पर जैन मुनि तरुण सागर को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पार्टी ने भी इनसे पल्ला झाड़ लिया है। ददलानी ने शनिवार रात को ट्विटर पर संन्यास का एलान कर दिया।

Vishal Dadlani

दो दिन पहले जैन मुनि तरुण सागर ने हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया था, जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी थी। तरुण सागर बिना कपड़ों के रहते हैं। इसी बात को लेकर ददलानी ने ट्विटर पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद ददलानी के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया और ददलानी सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगते रहे।

मामला बढ़ता देख उन्होंने रात साढ़े नौ बजे ट्विटर पर लिखा – भूल हो गई, माफ कर दीजिए, मगर धर्म को राजनीति से मत जोडऩे दीजिए। देश की खातिर।

https://twitter.com/VishalDadlani/status/769571551968624640



विवाद कंट्रोल से बाहर होता देख इसमें दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन कूदे और माफी मांगते हुए रात को 10 बजकर 9 मिनट पर लिखा – मेरे साथी विशाल ददलानी की वजह से जैन समुदाय के लोगों को दुख पहुंचा है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज से भी माफी मांगता हूं।

https://twitter.com/VishalDadlani



इसके कुछ ही देर बाद 10 बजकर 12 मिनट पर अरविंद केजरीवाल ने तरुण सागर के सम्मान में ट्वीट करते हुए क्षमा मांगी। 10 बजकर 27 मिनट पर केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/769575736810299392



इसके ठीक दस मिनट बाद विशल ने ट्विअर पर केजरीवाल और सतेंद्र जैन को टैग करते हुए एलान किया – बहुत बुरा लग रहा है कि मेरे जैन साथियों ओर अरविंद केजरीवाल व सतेंद्र जैन को दुख पहुंचा है। मैं सक्रिय राजनीति से खुद को अलग करता हूं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal


ट्रेंडिंग वीडियो