scriptपश्चिम बंगाल का बदला नाम, अब कहलाएगा सिर्फ ‘बंगाल’ | West Bengal name changed to Bengal in English and Bangla in Bangali | Patrika News
राजनीति

पश्चिम बंगाल का बदला नाम, अब कहलाएगा सिर्फ ‘बंगाल’

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने अपने राज्य के नाम बदलने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। अब पश्चिम बंगाल को बंगाल कहा जाएगा।

Aug 29, 2016 / 06:18 pm

पवन राणा

mamta banerjee

mamta banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने अपने राज्य के नाम बदलने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। अब पश्चिम बंगाल को बंगाल कहा जाएगा। इसका बंगाली भाषा का नाम बांग्ला होगा।

एजेंसी के मुताबिक अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र की अनुमति मिलने के साथ ही पश्चिम बंगाल नाम इतिहास बन जाएगा और राज्य का आधिकारिक नाम बंगाल हो जाएगा। आपको बता दें कि यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पिछले कार्यकाल में राज्य का नाम बदलने का बीड़ा उठाया था।


नाम बदलने के पीछे है दिलचस्प किस्सा


पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा बताया जाता है। जैसा कि आपको पता है कि राज्य का नाम अंग्रेजी और हिन्दी वर्णमाला के हिसाब से बहुत पीछे आता है। इस कारण राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में प्रांंत का नंबर बहुत पीछे आता था। या कई बार आखिर में आने वाले प्रतिनिधियों की बात को सुना-अनसुना किया जाता था। इस समस्या से निजात पाने के लिए युद्ध स्तर पर राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया चलाई गई।

Home / Political / पश्चिम बंगाल का बदला नाम, अब कहलाएगा सिर्फ ‘बंगाल’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो