ममता के भतीजे की धमकी: आंख दिखाने वालों की आंख निकाल लेंगे
सांसद अभिषेक ने
कार्यकर्ताओं से कहा कि जो आंखें दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे, जो बांह चढ़ाएगा
उसकी बांह काट लेंगे
Mamata Banerjees nephew abhishek
कोलकाता। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सांसद अभिषेक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो आंखें दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे, जो बांह चढ़ाएगा उसकी बांह काट लेंगे। अभिषेक पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक रैली के दौरान अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे थे।
इस दौरान अभिषेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। सांसद ने कहा कि ज्यादातर राजनीतिक दल मोदी की चरण वंदना करते हैं, लेकिन टीएमसी ऎसी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक ममता पश्चिम बंगाल में है, कोई भी पश्चिम बंगाल के लोगों का शोषण नहीं कर सकता। किसी ने भी ऎसा करने की हिम्मत की तो उसकी आंख निकालकर सड़क पर फेंक दी जाएगी। बांह काट दी जाएगी।
ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस साल जनवरी में सुर्खियों में आए थे। पार्टी की एक रैली में एक युवक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ मारने वाला शख्स तृणमूल का कार्यकर्ता था और वह पार्टी से बेहद नाराज था। अभिषेक जैसे ही मंच पर चढ़े थे, उन्हें तृणमूल कार्यकर्ता ने चांटा जड़ दिया था। थप्पड़ मारने वाला युवक सांसद का वीडियो बनाने की बात कहकर मंच के करीब तक आ गया था।
Home / Political / ममता के भतीजे की धमकी: आंख दिखाने वालों की आंख निकाल लेंगे