scriptभारत पर 100 तक राज करने वाली कंपनी का मालिक बना भारतीय | East india company bought by indian businessman | Patrika News

भारत पर 100 तक राज करने वाली कंपनी का मालिक बना भारतीय

Published: Aug 26, 2015 05:45:00 pm

भारत पर 100 साल तक राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक बना भारतीय उद्योगपति संजीव मेहता 

Sanjiv Mehta

Sanjiv Mehta

नई दिल्ली। भारत में व्यापार करने आई ईस्ट इंडिया कंपनी ने कभी भारत पर 100 साल तक राज किया था। आज उसी कंपनी का मालिक एक भारतीय बन गया है। मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीद लिया है, इस सौदे को पक्का करने के लिए संजीव मेहता को भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ी है। ईस्ट इंडिया कंपनी के नए मालिक संजीव मेहता का कहना है कि ये एक बिजनेस डील से कहीं ज्यादा इमोशनल डील है। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को 15 मिलियन डॉलर में खरीदा है।

संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा। 2010 में यह डील फाइनल हुई थी। संजीव के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली और इसे अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।

मुंबई के एक डायमंड मरचेंट फैमिली में जन्मे संजीव बताते हैं कि जब उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा, तो उन्हें लगा कि जिसने कभी हम पर राज किया था, आज भारत उस कंपनी का मालिक है। मेहता अब ईस्ट इंडिया कंपनी को नए बिजनेस में लाएंगे। उनकी योजना लग्जरी गिफ्ट सेट्स और अन्य सामानों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बेचने की है। उन्होंने इस ब्रांड को भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर लांच किया है।

ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरूआत 1600 में हुई थी। इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के बिजनेस पर राज किया था। ईस्ट इ ंडिया कंपनी 1757 में भारत पहुंची थी और धीरे-धीरे अपनी बांटों और राज करो की नीति के बल पर इसने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो