scriptभाजपा जनता से किए वादे तोड़ रही मुफ्ती के बयान पर सफाई दे भाजपा-नीतीश | BJP promises to the public statement justifying breaking Mufti BJP - Nitish | Patrika News

भाजपा जनता से किए वादे तोड़ रही मुफ्ती के बयान पर सफाई दे भाजपा-नीतीश

locationपटनाPublished: Mar 02, 2015 01:01:00 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता से किए वादों से किनारा कर अपना असली चेहरा सार्वजनिक करने में जुटी है।

Nitish kumar

Nitish kumar apologise to the people of bihar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता से किए वादों से किनारा कर अपना असली चेहरा सार्वजनिक करने में जुटी है। जम्मू कश्मीर में बाप-बेटी से जनता को मुक्त कराने का वादा किया था। लेकिन अब उसी बाप-बेटी के साथ सरकार बनाकर पार्टी ने जनता से किया वादा तोड़ डाला है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान पर भाजपा की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार काले धन के सवाल पर जनता को धोखा दे रही है। चुनाव के दौरान कहा गया था कि सरकार काला धन वापस लाकर प्रति व्यक्ति के खाते में पन्द्रह से बीस लाख रूपए का भुगतान करेगी। इसी तरह नौकरी पेशा लोगों को भी पांच से दस फीसदी रकम दी जाएगी। बाद में पार्टी के अध्यक्ष ने कह दिया कि यह वादा नहीं, चुनावी जुमला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कथनी और करनी में साफ अंतर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त आयोग की सिफरिशें लागू किए जाने से बिहार को नुकसान हुआ है। लेकिन इस नुकसान की भरपाई बजट में नहीं की गई। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुनर्गठन विधेयक के अनुसार बिहार विभाजन के बाद लगातार दस पंचवर्षीय योजना तक बिहार को विशेष सहायता दी जाएगी। यह सहायता बीआरजीएफ के तहत दी जाती रही है। अब बीआरजीएफ हीभ्भंग र दिया गयातो यह कानून का उल्लंघन है।

विलय को लेकर संशय

राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि राजद व जदयू के विलय का गठबंधन को लेकर संशय की स्थिति है। इससे कार्यकर्ता भ्रम की स्थिति में हैं। मकर संक्रांति के बाद से ही लगातार विलय की बात की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं दिख रही है। रविवार को नई दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर बेरूखी दोनों पार्टियों की राजनीतिक सेहत के लिए खतरनाक है।

मांझी गुट की घर वापसी कराएं नीतीश

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मांझी गुट की घर वापसी कराएं। जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री उन्होंने ही बनाया था। अब वे फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मांझी को उपमुख्यमंत्री या मंत्री बनाकर पस ले। सिंह ने श्रीकृष्ण चेतना परिषद परिसर में संत रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गलती के लिए माफी मांग चुके हैं। अब उनका और जदयू का कत्र्तव्य बनता है कि मांझी को वापस लें। मांझी भाजपा के साथ भी नहीं जाना चाहते हैं। हमलोग महा जनता दल परिवार बना रहे हैं, तो जदयू में टूट नहीं हो, सभी एकजुट हो। सिंह ने कहा कि जो निर्णय पूर्व में किए गए हैं, उनको देखना चाहिए। वे गरीबों के हक में हैं, तो उस पर दोबारा मुहर लगानी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो