script 5 पेंशन योजना की राशि में 50 से 150 रुपए तक बढ़ोतरी | raigarh : 5 pension scheme in the amount of the increased by Rs 50 to 150 | Patrika News
रायगढ़

 5 पेंशन योजना की राशि में 50 से 150 रुपए तक बढ़ोतरी

लंबे समय बाद केंद्र व राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली पेंशन योजनाओं की
राशि में बढ़ोतरी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में स्थानीय
समाज कल्याण विभाग के पास शासन का एक पत्र प्राप्त हुआ है।

रायगढ़Sep 15, 2016 / 04:13 pm

Piyushkant Chaturvedi

 amount of the increased

5 pension scheme in the amount of the increased by Rs 50 to 150

रायगढ़ शासन ने विधवा, वृद्धा, निशक्त पेंशन योजनासहित 5 योजनाओं की राशि में 50 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके पीछे विभागीय अधिकारी मंंहगाई का हवाला दे रहे हैं। विभाग की माने तो हितग्राहियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि की लाभ उनको देने की पहल शुरु कर दी गई है।

लंबे समय बाद केंद्र व राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली पेंशन योजनाओं की राशि में बढ़ोतरी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में स्थानीय समाज कल्याण विभाग के पास शासन का एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें विधवा, वृद्धा, निशक्त जन पेंशन, समाजिक सुरक्षा व सुखद सहारा पेंशन योजना की राशि में 50 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के पूर्व शासन स्तर पर सर्वे भी कराया गया था। जिसमें हिग्राहियों द्वारा पेंशन की रकम को काफी कम बताया था। उसके बाद यह बदलाव किया गया है।

स्थानीय विभाग की माने तो शासन से मिले आदेश के बाद हितग्राहियों को बढ़ी हुई राशि के तहत भुगतान करने की पहल शुरु कर दी गई है। जिसकी मॉनीटरिंग जनपद पंचायत, निगम व पालिका के संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही है। जानकारों की माने तो बढ़ी हुई पेंशन राशि मेंं केंद्र सरकार ने सबसे अधिक दिवयांग हितग्राहियों पर मेहरबानी दिखाई है। जिनकी पेशन राशि को 350 से 500 रुपए किया गया है।

किस योजना मेंं कितनी बढ़ी राशि
 पेंशन योजना पहले अब

1. समाजिक सुरक्षा 300 350
2. सुखद सहारा 300 350
3. वृद्धा पेंशन(60-79) 300 350
4. वृद्धा पेंशन(80 व अधिक) 600 650
4. निशक्त जन 350 500
5.. विधवा पेंशन 300 350

जिले के हितग्राहियों की संख्या
योजना हितग्राही

विधवा पेंशन 14 हजार 334
वृद्धा पेंशन (60-79) 59 हजार 202
वृद्धा पेंशन (80 व अधिक) 2 हजार 922
निशक्त जन 5 हजार 318
समाजिक सुरक्षा 44 हजार 153
सुखद सहारा 13 हजार 166


शासन की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है। जिसकी रकम 50 से 150 रुपए तक है। हितग्रारियों को बढ़ी हुई राशि के तहत भुगतान किया जा रहा है।
शारदा जायसवाल, उप-संचालक, स.क. विभाग रायगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो