scriptकोतरा रोड हत्या काण्ड का अभी तक नहीं मिला सुराग | raigarh : Kotra Road murder case, has not yet found a clue | Patrika News

कोतरा रोड हत्या काण्ड का अभी तक नहीं मिला सुराग

locationरायगढ़Published: Nov 18, 2016 01:13:00 pm

इस घटना के बारे में शहर में ऐसी भी चर्चाएं हैं कि दोनों महिलाएं देह
व्यापार में संलिप्त थीं। इस दौरान खुबसूरती की बात को लेकर दोनों में
विवाद हो गया।

Kotra Road murder case

Kotra Road murder case, has not yet found a clue

रायगढ़. करीब 15 दिन पहले जिंदल एयरस्ट्रीट के पास दो महिलाओं के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। ऐसे में एक महिला की स्पॉट पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को 15 दिन बीत गए, लेकिन कोतरारोड पुलिस अब तक मामले की असलीयत नहीं जान सकी है। आखिर किसने और क्यों इन दोनों महिलाओं को मारा। इसमें एक कारण यह भी है कि घायल सुकांती का पूरी तरह से बयान भी दर्ज नहीं हो पाया था और उसकी मौत हो गई। इससे यह भी कहा जा रहा है कि सुकांती घटना का राज भी अपने साथ ले गई। लेकिन मामला तो पुलिस को ही सुलझाना है।

इस घटना के बारे में शहर में ऐसी भी चर्चाएं हैं कि दोनों महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त थीं। इस दौरान खुबसूरती की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में चूर दोनों महिलाएं ने एक-दूसरे पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। सीता साहू को अधिक चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि सुकांती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने भी इस बात को दबी जुबान से स्वीकारा है कि दोनों ने आपस में ही एक-दूसरे पर हमला किया है। क्योंकि घटना स्थल पर कोई पत्थर ही नहीं था, जिसे होश रहते सुकांती ने कहीं छिपा दिया था। फिलहाल कोतरारोड थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी ऐसी किसी बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे हर बिंदू पर जांच कर रहे हैं।
जिन पर लगाया आरोप वे बेगुनाह

ज्ञात हो कि जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली और वे मौके पर पहुंची तब सुकांती की सांसे चल रही थी। संजीवनी 108 में उपलब्ध साधन से सुकांती के प्राथमिक उपचार के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो वो पहले घटना का आरोपी किसी ट्रेलर चालक को बता रही थी। इसके कुछ देर बाद वह अपने बयान से बदल गई और स्टेशन चौक निवासी किसी दशरथ नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का इल्जाम लगाया।

जब सुकांती का पूरा बयान दर्ज होना था तब उसकी मौत हो गई। ऐसे में पुलिस ने दशरथ को हिरासत में ले लिया। अब इसमें नया बात यह है कि दशरथ तो घटना के दिन कहीं बाहर था। वहीं जिस ट्रेलर चालक पर महिला ने आरोप लगाया है पुलिस उसे भी लैलूंगा से पकड़ कर लाई और पूछताछ की तो पता चला कि वह करीब ढाई माह पहले से ही ट्रेलर नहीं चला रहा है। ऐसे में पुलिस यह समझ नहीं पा रही कि सुकांती ने इनका नाम क्यों लिया।

संबलपुरी की तरह यह मामला भी न हो जाए अदृश्य
06 मई 2016 को भी चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के कुछ दिन बाद तत्कालीन आईजी पवनदेव भी मौके पर पहुंचे हुए थे। वहीं मामले को जल्द निपटाने की बात कही गई थी। यह मामला भी करीब सात माह बीत गया। इस मामले में आरोपी तो बहुत दूर की बात है पुलिस अब तक दोनों महिलाओं की शिनाख्ती तक नहीं कर पाई। ऐसे में यह मामला कब निपटेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। कहीं कोतरारोड का मामला भी संबलपुरी की तरह अदृश्य न हो जाए…!

मामला अभी उलझा हुआ है। सुकांती ने जिन लोगों का नाम लिया था। उनको पकड़ कर पूछताछ किया गया तो पता चला कि दशरथ तो घटना के दिन कहीं बाहर था। वहीं ट्रेलर चालक पिछले ढाई माह से वाहन नहीं चला रहा है। असलीयत में घटना के दिन क्या हुआ, पता नहीं चल पा रहा। वहीं बात रही देहव्यापार में संलप्ति होने व एक-दूसरे पर हमला करने की तो हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर काम कर रही है।
कौशल्या साहू, कोतरारोड थाना प्रभारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो