scriptमांगों पर बनी सहमति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खत्म की हड़ताल | Anganwadi workers end strike | Patrika News
रायपुर

मांगों पर बनी सहमति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खत्म की हड़ताल

तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति बनते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

रायपुरApr 01, 2015 / 06:46 pm

चंदू निर्मलकर

रायपुर. मानदेय सहित छह सूत्रीय मांग को लेकर 20 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई।

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल से हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मौखिक आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनसे 15 दिन बाद चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक इसमें उनकी तीन मांगों पर सहमति बन सकती है। राज्य सरकार ने मानदेय बढ़ाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो