scriptआज का दिन है बेहद खास, क्या कहते हैं आपके सितारे | Raipur: Astrology of all native | Patrika News
रायपुर

आज का दिन है बेहद खास, क्या कहते हैं आपके सितारे

समझदारी और अनुभव से व्यापार अच्छा चलेगा…

रायपुरOct 24, 2016 / 08:25 am

सूरज राजपूत

Read Sunday horoscope, today will not be good for

Read Sunday horoscope, today will not be good for you

मेष – समझदारी और अनुभव से व्यापार अच्छा चलेगा। परिवारिक अनुकूलता से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन दिख सकते है। 
वृषभ – व्यस्तता से निजी जीवन प्रभावित होगा। कारोबार में मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। नवीन गतिविधियों में परिवर्तन लाभकारक रहेंगा।
मिथुन - हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। परिजनों पर अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक जिम्मेदारी से भागने की कोशिश न करें। व्यवसायिक धन बढ़ेगा। 
कर्क - संबंधियों से व्यवहार ठीक से करे। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। 
सिंह – प्रयासों से परिवार में सुख-शांति रहेगी। दूसरों की बातो में न आए, स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। व्यापार में बाधाएं सूझबूझ से हल होंगी।
कन्या – खर्च की पूर्ति होगी। कारोबार में समय अनुकूल है। अपने अधिकारों का सदुपयोग करें। आप के यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
तुला - दिन की उपयोगिता को समझे। खर्च पर नियंत्रण रखे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आज आप को भेंट, उपहार मिलेगा। आप के मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। 
वृश्चिक – नासमझी से आपसी मतभेद होंगे। नौकरी में तबादले के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। दुस्साहस नहीं करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है। 
धनु – आज आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। संतान की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आप को आगे बढऩे में सहायक होगी। 
मकर – समय पर काम करे काम को टाल रहे है। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। संतान के विवाह के लिए किए प्रयत्न सफल होंगे। 
कुम्भ - जीवन साथी की जरूरतों पर खर्च होगा। अपनी बुद्धिमानी से कारोबार की स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी। 
मीन – वाहन खरीदने का मन होगा। आज भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। व्यापारिक निर्णय लेने में आलस्य व विलंब नहीं करें। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो