script

ये गगनचुंबी इमारत तोड़ेगी दुनिया के सबसे ऊंचे बुर्ज़ खलीफा का रिकॉर्ड

Published: Dec 01, 2015 04:49:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

अगर आप अपने सामान्य ज्ञान को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। 

अगर आप अपने सामान्य ज्ञान को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। जी हाँ, अगर आपका सामान्य ज्ञान ये कहता है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा है, तो जल्द ही आपको यह जानकारी अपडेट करनी होगी। 

दरअसल, कुछ वक्त के बाद इस सवाल का जवाब बदलने जा रहा है। तय मियाद और मंशा के अनुरूप सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में सऊदी अरब में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनकर खड़ी हो जायेगी। जेद्दाह में बनने जा रही यह इमारत वाकई गगनचुंबी होगी।

फिलहाल रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊंची इमारत का तमगा दुबई के बुर्ज खलीफा को मिला हुआ है। लेकिन जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह में ऐसा टावर बनने जा रहा है जिसकी ऊंचाई एक किलोमीटर तक होगी और ये विश्व का सबसे ऊंचा टावर कहलाने लगेगा। 

tallest building

जेद्दाह में बनने जा रहे इस टॉवर को खड़ा किये जाने का प्लान बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, टावर को बनाने और इसपर आने वाली लागत को लेकर भी सभी तरह की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। 

विश्व के सबसे ऊंचे इस प्रस्तावित टॉवर के प्रोजेक्ट में तकरीबन 80 अरब का खर्चा आने की संभावना जताई जा रही है।

साउदी अरब की सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि जेद्दाह इकॉनोमिक कंपनी और साउदी अरब के अलिनमा इंवेस्टमेंट ने मिलकर इस टॉवर को बनाने के लिए 8.4 साउदी रियाल का मिलकर सौदा किया है। 


पांच साल में खड़ी हो जाएगा यह टॉवर 
इस टॉवर को बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इसे 26वें फ्लोर तक बनाया जा चुका है। ये टॉवर 3280 फीट लंबा होगा। इसके 2020 तक बनने की उम्मीद है। 

ये आकाश में एक किलोमीटर तक लंबा होगा। इस टॉवर के बनने के साथ ही रियल एस्टेट की दुनिया में एक नया मकाम खड़ा होगा। एक वर्ल्ड-क्लास सेंटर की नई परिभाषा बन जायेगी। 

जेद्दाह टॉवर का पहले नाम किंगडम टॉवर रखा गया था। इसमें कुल 200 मंजिलें होंगी और इसके सभी बालकनी से रेड सी को आराम से देखा जा सकेगा। इस टॉवर को जमीन में साठ मीटर गहरे तक नींव दी गई है। 

ट्रेंडिंग वीडियो