scriptदिवाली से पहले राजधानी पहुंची मुबंई की कॉलगर्ल, जोरों पर है जिस्म का बाजार | Raipur: Called call girl from Mumbai for boom in sex market | Patrika News

दिवाली से पहले राजधानी पहुंची मुबंई की कॉलगर्ल, जोरों पर है जिस्म का बाजार

locationरायपुरPublished: Oct 19, 2016 11:08:00 pm

Submitted by:

deepak dilliwar

देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर पहुंची कॉलगर्ल पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ महिला दलाल और एक युवती व युवक भी पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक रायपुरा के गणेश नगर में दुर्ग निवासी 40 वर्षीया जया (परिवर्तित नाम) किराए के मकान में रहती थी

busted sex racket in raipur

busted sex racket in raipur

ऱायपुर. देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर पहुंची कॉलगर्ल पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ महिला दलाल और एक युवती व युवक भी पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक रायपुरा के गणेश नगर में दुर्ग निवासी 40 वर्षीया जया (परिवर्तित नाम) किराए के मकान में रहती थी।

कुछ दिन पहले उसने मुंबई की 26 वर्षीया शबनम (परिवर्तित नाम) को बुलाया था। उसके साथ रायपुर की परवीन (परिवर्तित नाम) भी रही थी। महिला युवतियों से देह व्यापार कराती थी। पिछले कई दिनों से युवकों का आना-जाना लगा था। इसकी सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस ने बुधवार को घेराबंदी कर छापा मारा। युवतियां एक दिन का 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक लेती थीं।

कमरे में महिला और दोनों युवतियों के अलावा तीन युवक भी थे। पुलिस को देखकर दो युवक भाग निकले। पाटन इलाके के चांदगांव निवासी स्वतंत्र वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने स्वतंत्र और महिला दलाल सहित दोनों युवतियों को हिरासत में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो