scriptसमय है आपके अनुकूल, क्या कहती है आज आपकी राशि | Raipur: Horoscope on native | Patrika News

समय है आपके अनुकूल, क्या कहती है आज आपकी राशि

locationरायपुरPublished: Sep 19, 2016 08:11:00 am

आज का राशिफल…

 Horoscope

Horoscope


आज का राशिफल


मेष – स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे।
वृषभ -आय में वृद्धि होगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। 
मिथुन – बोलचाल में कटुता न आने दें। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।
कर्क – कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी।
सिंह – किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है।
कन्या – नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। 
तुला - व्यापार में प्रगति के योग हैं। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
वृश्चिक – व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट, उपहार मिलेगा। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
धनु – अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।
मकर – पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। 
कुम्भ – संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी।
मीन – परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाईयां दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो