scriptचार घंटे का मेगा ब्लाक, रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेन | Raipur: Mega Block, cancel many local train | Patrika News
रायपुर

चार घंटे का मेगा ब्लाक, रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में कलमना-गोंदिया-दुर्ग डाउन लाइन का 18 नवंबर को शाम 7 .45 से रात 11.45 बजे तक मेंटेनेंस चलेगा

रायपुरNov 17, 2016 / 08:27 pm

चंदू निर्मलकर

train

train

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में कलमना-गोंदिया-दुर्ग डाउन लाइन का 18 नवंबर को शाम 7 .45 से रात 11.45 बजे तक मेंटेनेंस चलेगा। इस दौरान डाउन लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसके कारण दुर्ग से गोंदिया के बीच चार लोकल ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी, वहीं इतवारी-टाटानगर पैसेंजर 2 घंटा तथा गोंदिया-डोंगरगढ मेमू निर्धारित समय से 3 घंटा देरी से रवाना होगी।

शाम को होगी परेशानी
हर दिन लोकल ट्रेन की यात्रा कर आने-जाने वालों ऑफिस कर्मी को शाम के समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेगा ब्लाक के चलते शाम 6.45 से ट्रेन रद्द किया है। जिसके चलते ऑफिस से घर लौटने वालों को परेशानी होगी। करीब चार घंटे के मेगा ब्लाक के बाद देर रात पूर्व की तरह ट्रेन अपने निर्धारित समय में दौड़ेगी।

आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
शुक्रवार को दुर्ग से शाम 6.45 बजे चलने वाली दुर्ग-गोंदिया , गोंदिया से रात 9.40 बजे छूटने वाली गोंदिया- इतवारी, इतवारी से 14.25 बजे प्रस्थान करने वाली इतवारी-गोंदिया, गोंदिया से 17.40 बजे चलने वाली गोंदिया-दुर्ग, इतवारी से 10.35 बजे प्रस्थान करने वाली इतवारी-गोंदिया तथा गोंदिया से 15.10 बजे प्रस्थान करने वाली गोंदिया- इतवारी रद्द रहेगी।

Hindi News/ Raipur / चार घंटे का मेगा ब्लाक, रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो