scriptमंत्री का विवादित बयान, भारत माता की जय न बोलने वालों का तोड़ दो जबड़ा | Raipur: Minister Brijmohan Agrawal for thrashing of those who don't chant | Patrika News

मंत्री का विवादित बयान, भारत माता की जय न बोलने वालों का तोड़ दो जबड़ा

locationरायपुरPublished: Apr 07, 2016 01:32:00 pm

भारत माता की जय के मुद्दे पर देश का सियासी तापमान दिनों-दिन गरमाता जा रहा है। वहीं छत्तीगसढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं।

bharat mata ki jai

Minister Brijmohan Agrawal

रायपुर. भारत माता की जय के मुद्दे पर देश का सियासी तापमान दिनों-दिन गरमाता जा रहा है। छत्तीगसढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 36वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुद्दे पर एक विवादित बयान दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने और उनका जबड़ा तोडऩे के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं। भारत माता की जय बोलने की किसी धर्म में मनाही नहीं है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत माता की जय बोलना हमारी परंपरा है और हम देश की जयकार लगाने में गर्व का अनुभव करते हैं। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। उन्होंने पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।

भाजपा संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपनी मार्गदर्शक संस्था मानकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी विचारधारा बनाया और लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करने की मंशा के तहत राजनीतिक कार्य किया।

भाजपा के स्थापना दिवस को ‘अंत्योदय’ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान निचले तबके के 80 समाजसेवियों का भी सम्मान किया। इस पूरे कार्यक्रम में देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सख्ती पर जोर दिया गया। समारोह में सांसद रमेश बैस, जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो