scriptसगे मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार | Raipur : minor girl rape | Patrika News
रायपुर

सगे मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शुक्रवार कमल साहू ने जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर अस्मत लूट ली। पुलिस ने
बताया कि घटना के वक्त नाबालिग युवती घर में अकेली सो रही थी

रायपुरJun 13, 2015 / 03:43 pm

चंदू निर्मलकर

Gangrape with facbook friend

Gangrape

रायपुर. राजधानी में एक सगे मामा ने अपने ही भांजी की अस्मत लूट ली। राजेन्द्र नगर पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर निवासी नाबालिग अपने सौतेले पिता के साथ तीन माह से अपने मामा कमल साहू के यहां रह रही थी। वहीं शुक्रवार कमल साहू ने जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर अस्मत लूट ली। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त नाबालिग युवती घर में अकेली सो रही थी।

अरोपी मामा नशे की हालत में घर पहुंचा। घर में अकेली पाकर अपनी भांजी के साथ जबरदस्ती करते हुए मारपीट की। उसके बाद एक कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पिता काम पर बाहर गया था। अन्य सदस्य रिस्तेदार के यहां गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो