scriptअपहरण कांड: अभिषेक मामले में पुलिस की नजर अब गोवा गिरोह पर | Raipur : Police eye on goa gang | Patrika News

अपहरण कांड: अभिषेक मामले में पुलिस की नजर अब गोवा गिरोह पर

locationरायपुरPublished: Nov 26, 2015 11:27:00 am

प्रदेश में अब गोवा के आपराधिक गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा गर्म है। यह गिरोह अवैध वसूली, अपहरण आदि गतिविधियों में संलिप्त है

secret code secure your child in kidnaping

secret code secure your child in kidnaping

रायपुर. प्रदेश में अब गोवा के आपराधिक गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा गर्म है। यह गिरोह अवैध वसूली, अपहरण आदि गतिविधियों में संलिप्त है। गिरोह के रायपुर, दुर्ग, भिलाई में भी सक्रिय होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक भिलाई के शिक्षण समूह के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा का मुंबई और गोवा आना-जाना रहा है। इस लिहाज से पुलिस वहां से जुड़े अपराधिक गिरोहों की भी जानकारी खंगाल रही है।

यहां सक्रिय है गिरोह
मुंबई, गोवा, नागपुर, इंदौर, भोपाल के अलावा अब रायपुर, दुर्ग व भिलाई में भी वसूली के लिए सक्रिय रहने की बातें सामने आई हैं। अभिषेक ९ नवंबर को रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था। 16 दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना वाले दिन वह कॉलेज से शाम करीब ५ बजे निकला था। उसकी कार लावारिस मिली थी। पुलिस मामले में अभिषेक के करीबी लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही अपहरण को लेकर भी जांच कर रही है।

85 लाख देकर छूटा था व्यापारी
सूत्रों के मुताबिक गोवा गिरोह भिलाई के एक व्यापारी को अपना निशाना बना चुका है। पीडि़त व्यापारी गोवा के एक कैसीनों में लाखों रुपए हार गया था और बाद में बिना भुगतान के लौट आया। इसके बाद गोवा गिरोह ने व्यापारी का अपहरण किया और चार दिन अपने पास रखा। व्यापारी ने 85 लाख रुपए का भुगतान किया तब उसे छोड़ दिया। पीडि़त व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। परिवार ने भी मुंह नहीं खोला। इस कारण मामला सामने नहीं आ पाया।

इस तरह के गिरोह होते होंगे। दुर्ग-भिलाई में एेसे किसी गिरोह की वारदात की सूचना नहीं आई है। अभिषेक मामले में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही है।
प्रदीप गुप्ता, आईजी, दुर्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो