scriptइनाम का दिया झांसा दो लाख के जेवर पार | Raipur : Two lakh swindle on reward name | Patrika News
रायपुर

इनाम का दिया झांसा दो लाख के जेवर पार

विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में गहने की तस्वीर भेजने का झांसा देकर 7-8 महिलाओं से गहने मंगवाए

रायपुरAug 09, 2015 / 10:09 am

चंदू निर्मलकर

swindle

fraud

रायपुर. भनपुरी के कृष्णानगर में महिलाओं को इनाम का लालच देकर एक महिला 1 लाख 8 हजार रुपए कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गई। विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में गहने की तस्वीर भेजने का झांसा देकर 7-8 महिलाओं से गहने मंगवाए। प्रतियोगिता में सलेक्ट होने के बाद पुरस्कार देने का आश्वासन देकर महिला से लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। महिलाओं की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले जताया विश्वास
कृष्णानगर निवासी प्रतिमा वर्मा के घर 25 जुलाई को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला अपनी तथाकथित पुत्री के साथ पहुंची। महिला ने प्रतिमा को जेवर और पायल की तस्वीरें खींचकर एक प्रतियोगिता के लिए विदेश भेजने का झांसा दिया।
शाम को जेवरों को लेकर वापस प्रतिमा के घर पहुंची और जेवर के साथ गिफ्ट के तौर पर कुछ बरतन भी दिए। थोड़ी देर में यह बात पूरी कॉलोनी में फैल गई। 4 अगस्त को वह महिला दोबारा प्रतिमा के घर पहुंची। इसकी भनक लगते ही वहां पड़ोस की 7-8 महिलाएं इकठ्ठा हो गई। इस दौरान महिला ने जेवर के मॉडल पर इनाम देने का प्रस्ताव रखा। आकर्षक ऑफर के झांसे में कई महिलाएं आ गई। अपने सोने-चांदी के जेवर उसको लाकर दे दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो