scriptकेन्द्रीय मंत्री विजय गोयल को इस कारण महात्मा गांधी जैसे लगते हैं PM मोदी | Raipur: Union Minister Vijay Goel compares Gandhi to PM Modi | Patrika News
रायपुर

केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल को इस कारण महात्मा गांधी जैसे लगते हैं PM मोदी

बीजेपी सरकार का तीन साल रिपोर्ट कॉर्ड पेश करने रायपुर आए केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पीएम मोदी को बताया     गांधी, कहा- बीजेपी चल रही है उनके आदर्शो पर।

रायपुरMay 27, 2017 / 06:46 pm

अभिषेक जैन

Vijay goyal in raipur

Vijay goyal in raipur

रायपुर. बीजेपी सरकार ने केन्द्र में तीन साल पूरे कर लिए हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में उत्सव मना रही है। साथ ही मोदी मंत्रीमंडल के मंत्री बीजेपी शासित प्रदेशों में जाकर सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को बताने के लिए राज्यों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में केन्द्रीयमंत्री विजय गोयल शनिवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने इंडोर स्टेडियम में आयोजित बीजेपी के कार्यक्रम में शिरकत की और मोदी सरकार के तीन साल का रिपोर्ट कॉर्ड पेश किया। 

केन्द्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए कहा कि गांधी ने आजादी दिलाई, मोदी गरीबों को आर्थिक आजादी दिलाने का काम कर रहे है। लोगों को भ्र्ष्टाचार, महंगाई और अराजकता से आजादी दिला रहे है। आज धर्म और जाति के आधार पर चुनाव नही होते। गांधी ने देश को एक किया, मोदी भी सबके साथ सब का विकास चाहते हैं।

गोयल ने कहा कि वे यहां मोदी सरकार का तीन साल का लेखाजोखा और पूरा रिपोर्ट कॉर्ड लेकर आए हैं कि हमने इन तीन सालों में देश के विकास के लिए क्या किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आम नागरिकों का सम्मान बढ़ा है। उनके कामों के कारण देश विदेश में उनका सम्मान बढ़ है। उनके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सांसद रमेश बैस ने कहा तीन साल की उन्नति को भारत नही पूरा विश्व देख रहा है। उनके कामो का लाभ आम जनता को मिल रहा है। मोदी के काम से आने वाला समय भारत का होगा। ऐसे काम औए कोई नही कर सकता। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो