scriptलाजवाब है इनकी कला, इसलिए महेश्वरी साड़ियों की मुरीद हैं विद्या बालन | Raipur : Vidya Balan are fan of Maheshwari Sarees | Patrika News
रायपुर

लाजवाब है इनकी कला, इसलिए महेश्वरी साड़ियों की मुरीद हैं विद्या बालन

हमारी अधूरी कहानी” फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन द्वारा पहनी गई महेश्वरी साड़ियां अब यहां की महिलाओं को भी लुभा रही हैं

रायपुरOct 06, 2015 / 05:35 pm

चंदू निर्मलकर

Vidya Balan are fan

Vidya Balan are fan

रायपुर. “हमारी अधूरी कहानी” फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन द्वारा पहनी गई महेश्वरी साड़ियां अब यहां की महिलाओं को भी लुभा रही हैं। फिल्म के बाद यह काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। विद्या बालन खासतौर पर महेश्वर (मध्यप्रदेश) के बुनकर अहमद हुसैन अंसारी द्वारा बुनी गई साड़ियों को पसंद करती हैं। वे महेश्वरी साडि़यों की ब्रांड एम्बेसडर भी बन चुकी हैं। वे अनेक अवसरों पर महेश्वरी साड़ियों में नजर आती हैं। इन्हीं महेश्वरी साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट में लगी “मृगनयनी” प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अहमद हुसैन कहते हैं कि सिने अभिनेत्री विद्या बालन को जब भी महेश्वरी साड़ियों की जरूरत होती है, वे ऑर्डर कर स्पेशल साड़ियां बनवाती हैं। उन्हें महेश्वरी साड़ियों पर नर्मदा लहर बॉर्डर काफी पसंद है।

महेश्वरी में कई डिजाइन
प्रदर्शनी में अहमद इस बार कई नए डिजाइन लेकर आए हैं। पहले सिर्फ महेश्वरी साडि़यों में महेश्वर किला का मेहराब को बनाया जाता था, लेकिन अब लहर बॉर्डर, हाफ चटाई, बुगड़ी, जाला बार्डर में अवेलेबल हैं। इसमें कई ब्राइट कलर भी मिल रहे हैं। रेड, ब्लैक, ग्रीन, यलो, पिंक जैसे कई कलर में महेश्वरी साडि़यां और दुपट्टे आ रहे हैं। महेश्वरी साडिय़ों की रेंज 2 हजार से 7 हजार रुपए तक है।

पीढि़यों से बना रहे हैं महेश्वरी
साड़ि यां
अहमद अंसारी ने अपने पिता और दादा के पेशे को अपनाया और महेश्वरी साड़ियां बुनने लगे। अब उनके बेटे ने भी इस पेशे को आगे बढ़ा रहे हैं। वे देश के अनेक राज्यों में आयोजित एग्जीबिशन में महेश्वरी साडिय़ों को प्रदर्शित कर चुके हैं। मुंबई में जब भी एग्जीबिशन में जाते हैं तो कई एक्ट्रेस उनकी साडिय़ों को खरीदने पहुंचती हैं।

प्रदर्शनी में चंदेरी और मलबरी
प्रदर्शनी में महिलाओं और लड़कियों को चंदेरी में मोंगरा बुटी, मोर पंख जैसे कई नए डिजाइन आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही सिफॉन में मलबरी सिल्क और बाग प्रिंट, कोसा की साडि़यां और सलवार सूट भी अवेलेबल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो