scriptपत्रिका ऑनलाइन प्रॉपर्टी फेयर: क्यों आएं छत्तीसगढ़?, ये हैं 10 बड़ी खूबियां | Raipur: Why come Chhattisgarh, These are the 10 big features | Patrika News

पत्रिका ऑनलाइन प्रॉपर्टी फेयर: क्यों आएं छत्तीसगढ़?, ये हैं 10 बड़ी खूबियां

locationरायपुरPublished: Jul 20, 2016 12:36:00 pm

रायपुर अन्य नए राज्यों की राजधानी को पीछे छोड़ देगा, लेकिन यह सच हुआ तब
के रायपुर और अब की राजधानी में जमीन-आसमान का फर्क आ चुका है

Building

Building

1. खनिज राजस्व की दृष्टि से देश का दूसरा बड़ा राज्य।
2. वन राजस्व की दृष्टि से तीसरा बड़ा राज्य।

3. राज्य के कुल क्षेत्रफल का 44 फीसदी हिस्सा बहुमूल्य वनों से परिपूर्ण।
4. देश के कुल खनिज उत्पादन का 16 फीसदी छत्तीसगढ़ में होता है।

5. प्रति व्यक्ति आय की गणना वषज़् 2000-2001 में 10 हजार 125 रुपए थी, जो वर्तमान में बढ़कर 44 हजार 097 रुपए है।
6. छत्तीसगढ़ में जनसंख्या घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जबकि भारत में जनसंख्या का घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

7. पुरुष और स्त्री जनसंख्या में लैगिंक अनुपात के मामले में छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है। यहां प्रति एक हजार पुरुषों के बीच स्त्रियों की संख्या 991 हैं।
8. बिलासपुर रेलवे जोन देश का सबसे ज्यादा माल ढोने वाला रेलवे जोन है, जो रेलवे को कुल वार्षिक राजस्व का छठवां हिस्सा देता है।

9. देश के लगभग सभी बड़े सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के औद्योगिक समूहों का पसंदीदा स्थान छत्तीसगढ़ रहा है। यहां एनएमडीसी, एस्सार, जेएसपीएल, बाल्को, जीएमआर, ग्रासिम, लाफार्ज, अल्ट्राटेक सहित अन्य बड़ी कंपनियों के प्लांट है। एशिया का विशालतम भिलाई स्टील प्लांट भी।

10. बॉयोडीजल, रतनजोत का उत्पादन, वनौषधियों के प्रसंस्करण, ग्रीन टेक्नोलॉजी, एग्रो इंडस्ट्रीज, नॉन-कोर सेक्टर इंडस्ट्रीज जैसे आईटी, फूड आदि उद्योगों को बढ़ावा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो