scriptविश्व पैरा आर्म रेसलिंग टूर्नामेंट, प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा दिखाएंगे जौहर | Raipur: World Para Arm Wrestling Tournament in Shreemat Jha | Patrika News

विश्व पैरा आर्म रेसलिंग टूर्नामेंट, प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा दिखाएंगे जौहर

locationरायपुरPublished: Sep 28, 2016 09:12:00 am

38वीं विश्व पैरा पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) में छत्तीसगढ़ ने दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे…

shreemant jha

shreemant jha

रायपुर. 38वीं विश्व पैरा पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) में छत्तीसगढ़ ने दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने 1 से 10 अक्टूबर तक बुल्गारिया (यूरोप) में आयोजित विश्व पंजा कुश्ती के लिए चयनित भारतीय टीम में जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। श्रीमंत झा विश्व पैैरा पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके चयन पर छत्तीसगढ़ पंजा कुश्ती के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
कई पदक जीत चुके

इससे पहले श्रीमंत झा गत वर्ष 37वीं विश्व पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक और 36वीं विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा इस वर्ष 15वीं एशिया पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं, उन्होंने पैरा राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार 6 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

सरकारी मदद की दरकार
कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा को अपनी डाइट आदि का खर्च उठाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। उसे अपने प्रदर्शन और खेल का जारी रखने के लिए सरकार की मदद की आवश्यकता है। माध्यम परिवार से संबंध रखने वाले श्रीमंत उसने सरकार से नौकरी की मांग की है, जिससे उन्हें अपना खेल जारी रखने के लिए आर्थिक संबल मिल सके।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो