scriptबेमौसम बारिश: फसलों के लिए बनी आफत | Unseasonal rain made disaster for crops | Patrika News

बेमौसम बारिश: फसलों के लिए बनी आफत

locationरायपुरPublished: Mar 02, 2015 06:03:00 pm

जांजगीर जिले में सर्वाधिक 35 लाख क्विंटल धान खुले में होने की मिली है जानकारी

रायपुर. प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में ऊपरी हवा में बने चक्रवात के मजबूत होने के चलते रविवार देर रात से सोमवार दिनभर ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक बारिश राजनांदगांव में दर्ज की गई। जबकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई।

24 घंटे छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। यह बारिश मोटे फसलों के लिए तो लाभदायक बताया जा रहा है, वहीं हवा में ज्यादा तेजी नहीं होने से आम के बौर तो नहीं झरे पर बारिश की बूंदों से कीड़े लगने की आशंका बढ़ गई है।

धान को पहुंचा काफी नुकसान
आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। अंबिकापुर क्षेत्र में रोपी गई गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है।इधर, खुले में खरीदी केंद्रों और राइस मिलरों में रखे धान को काफी नुकसान होने की जानकारी हुई है। इसमें जांजगीर जिले में सर्वाधिक 35 लाख क्विंटल धान खुले में होने की जानकारी मिली है। रायगढ़ में 14.5 लाख क्विंटल, अविभाजित सरगुजा में 2 लाख क्विंटल, कोरिया में 1.29 क्विंटल के करीब धान का उठाव नहीं होने से नुकसान की आशंका है।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो