scriptविवाद में दो युवकों को गोली मारी | Two youths shot in dispute | Patrika News

विवाद में दो युवकों को गोली मारी

locationरायसेनPublished: Jan 15, 2017 11:57:00 pm

Submitted by:

Ram kailash napit

घायलों की हालत नाजुक, भोपाल किया रेफर

raisen

raisen

रायसेन. थाना कोतवाली के तहत रविवार रात सागर रोड स्थित टोल टैक्स नाके के समीप एक ढ़ाबे पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष में गोली चला दी, जिसमें दो युवक घायल हो गए है। कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में सागर पर टोल नाके पास एक ढ़ाबे पर हुए विवाद में पटेल नगर वार्ड 11 निवासी 27 वर्षीय प्रदीप बैरागी पिता मोहर सिंह के दाएं हाथ में गोली लगी। दूसरे घायल 32 वर्षीय गणेश राम पिता राजाराम वंशकार केपेट और छाती में गोली के छर्रें लग गए हैं। दोनों युवकों की नाजुक हालत है। हमले के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भोपाल रैफर कर दिया गया है। वहीं गोली मारने वाले हमलावर अज्ञात बताए जाते हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। विश्सनीय सूत्रों की माने तो शराब ठेकेदारों की आपसी चली आ रही खींचतान के चलते विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। मामला की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो