script“न महंगाई रूकी, न कालाधन आया” | "Inflation is not stopped, nor did Kaladn" | Patrika News
राजगढ़

“न महंगाई रूकी, न कालाधन आया”

केंद्र की भाजपा सरकार एक साल
में महंगाई पर भी ब्रेक नहीं लगा पाई। 100 दिन में कालाधन वापस लाने के दावे करने
वाले प्रधानमंत्री भी कुछ नहीं कर पाए।

राजगढ़May 26, 2015 / 11:09 pm

कमल राजपूत

Rajgarh news

Rajgarh news

ब्यावरा। केंद्र की भाजपा सरकार एक साल में महंगाई पर भी ब्रेक नहीं लगा पाई। 100 दिन में कालाधन वापस लाने के दावे करने वाले प्रधानमंत्री भी कुछ नहीं कर पाए। भाजपा सरकार ने लोगों को बस गुमराह किया है। उनकी वादा खिलाफी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान ये आरोप लगाए। पीपल चौराहे पर दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए आमसभा की। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा भी बेकार गया।

किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लागू करने से किसानों की परेशानी और बढ़ा दी। सालभर में पहले थोड़ी महंगाई कम की और अब सभी चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं। आमसभा के दौरान पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र दांगी, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी, जिपं सदस्य चंदर सिंह सौंधिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आफताब खान, एनएसयूआई के अध्यक्ष राहुल दांगी एवं अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो