scriptVideo: कार्यालय का गेट खोला तो अंदर का माहौल देखकर रह गए दंग | The gate opened by the atmosphere in the office remained stunned | Patrika News
जयपुर

Video: कार्यालय का गेट खोला तो अंदर का माहौल देखकर रह गए दंग

तहसील कार्यालय में संचालित अपना खाता केन्द्र में मंगलवार रात आग लगने से यहां रखे दो कम्प्यूटर व कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

जयपुरOct 28, 2015 / 12:58 pm

तहसील कार्यालय में संचालित अपना खाता केन्द्र में मंगलवार रात आग लगने से यहां रखे दो कम्प्यूटर व कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

घटना की सूचना पर एसडीएम शौकत अली, तहसीलदार भारत भूषण दीक्षित व नायब तहसीलदार स्वतंत्र कुमार ने मौके पर जायजा लिया। इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी है।

तहसील कार्यालय में बने अपना खाता केन्द्र कार्यालय का बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे गेट खोलने पर घटना की जानकारी हुई। इस पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।

Inside were left stunned by the atmosphere

आग की चपेट में आने से केन्द्र में रखे दो कम्प्यूटर व कई दस्तावेज आदि सामान जलकर राख हो गए। प्रारम्भिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो