scriptस्टेशन पर कोई नहीं देता जानकारी | The station does not have any information on | Patrika News

स्टेशन पर कोई नहीं देता जानकारी

locationराजगढ़Published: May 24, 2015 11:06:00 pm

रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों
को सामान्य जानकारी के लिए भी घंटों परेशान होना पड़ता है। ब्यावरा रेलवे स्टेशन का
फोन बंद होने से हर काम

Rajgarh photo

Rajgarh photo

ब्यावरा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को सामान्य जानकारी के लिए भी घंटों परेशान होना पड़ता है। ब्यावरा रेलवे स्टेशन का फोन बंद होने से हर काम के लिए यात्रियों को अब स्टेशन जाना पड़ता है। रेलवे अफसरों का कहना है कि सारी जानकारी 139 पर मिलेगी।

यात्री जब 139 पर कॉल करते हैं तो उस पर तीन रूपए प्रति मिनट की दर से चार्ज लगता है। ब्यावरा ही जिले का सबसे बड़ा स्टेशन है। अब यात्रियों को महज एक प्लेटफॉर्म वाले स्टेशन पर न समय पर पानी मिलता है न ट्रेन का शेडयूल पता चलता।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर और टिकट देने वाले काउंटर अधिकतर समय बंद रहते हैं। आधे टाइम तो वहीं सोते रहते हैं। मांगने पर भी जानकारी नहीं दी जाती। ट्रेन आने के महज आधे घंटे पहले काउंटर खोलते हैं।

यात्री बोले- कोई नहीं देना चाहता जानकारी

हम कईबार फोन लगाते हैं लेकिन स्टेशन पर कोईउठाता ही नहीं है। बैल जाती रहती है लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलता। स्टेशन पर भी जाते हैं तो वहां भी काउंटर पर बैठे अधिकारी कुछ भी बताने में आनाकानी करते हैं।
-दिनेश मीणा निवासी ब्यावरा

फोन नहीं लगता तो हमने 139 पर कॉल किया। उसमें तीन रूपए प्रति मिनट कॉल की दर से पल्स चलती है। दो से तीन मिनट तक स्टेशन का नाम ही समझ नहीं आ पाता। ऎसे में छोटी-छोटी जानकारी के लिए भी हमें परेशान होना पड़ता है।
सुरेश नामदेव निवासी जूना ब्यावरा


रेलवे के निर्देश है कि फोन न रखें। किसी भी जानकारी के लिए 139 पर कॉल करें। बाकी जानकारी काउंटर से ले। यदि कोई आनाकानी करते हैं तो हम संबंधित से बात करेंगे।
मनोज भटनागर, उप-स्टेशन प्रबंधक, रेलवे स्टेशन, ब्यावरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो