scriptयात्रीगण सावधान: शुक्रवार को छह लोकल ट्रेनें रद्द | Rajnandgaon: Attention passengers: six local trains canceled today | Patrika News
राजनंदगांव

यात्रीगण सावधान: शुक्रवार को छह लोकल ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के अन्तर्गत कलमना-गोंदिया-दुर्ग खंड पर
डाउन लाइन में ट्रेक के रखरखाव का कार्य चलने से मेगा ब्लाक रखा जाएगा।

राजनंदगांवSep 22, 2016 / 11:13 pm

Satya Narayan Shukla

Attention passengers: six local trains canceled to

Attention passengers: six local trains canceled today

राजनांदगांव. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के अन्तर्गत कलमना-गोंदिया-दुर्ग खंड पर डाउन लाइन में ट्रेक के रखरखाव का कार्य चलने से मेगा ब्लाक रखा जाएगा। ब्लाक के कारण 23 सितम्बर शुक्रवार को छह लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का टाइमिंग भी प्रभावित रहेगी। टे्रनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

टाइमिंग भी प्रभावित
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दुर्ग से 6.45 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया, गोंदिया से 9.40 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी 68743 गोंदिया- इतवारी, इतवारी से 14.25 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी 68744 इतवारी-गोंदिया, गोंदिया से 17.40 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी 68742 गोंदिया-दुर्ग, इतवारी से 10.35 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी 68714 इतवारी-गोंदिया तथा गोंदिया से 15.10 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी 68715 गोंदिया- इतवारी रद्द रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो