scriptअकड़बाज कलक्टरों को सबक सिखाएंगे सीएम, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, चुनाव जीतने के दिए टिप्स | Rajnandgaon: CM RUFFLER teach a lesson to the collectors, the recharge workers, the elected tips | Patrika News
राजनंदगांव

अकड़बाज कलक्टरों को सबक सिखाएंगे सीएम, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, चुनाव जीतने के दिए टिप्स

राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के  समापन अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यसमिति की यह बैठक सिर्फ तीन माह की कार्ययोजना को पूरा करने के लिए नहीं है बल्कि इसके माध्यम से मिशन 2018 में सत्ता की वापसी के लिए संकल्पबद्ध हुए हैं। कहा कि यह […]

राजनंदगांवJan 14, 2017 / 10:40 pm

Satya Narayan Shukla

CM RUFFLER teach a lesson to the collectors, the r

CM RUFFLER teach a lesson to the collectors, the recharge workers, the elected tips

राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यसमिति की यह बैठक सिर्फ तीन माह की कार्ययोजना को पूरा करने के लिए नहीं है बल्कि इसके माध्यम से मिशन 2018 में सत्ता की वापसी के लिए संकल्पबद्ध हुए हैं। कहा कि यह बैठक आने वाले समय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिशन 2018 में प्रदेश की 90 में से 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया। कहा कि सरकार के पास इतनी सारी योजनाएं और उपलब्धियां हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को सालों तक राज करने से कोई नहीं रोक सकता।

खुद को बदलना होगा

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में यह भी कहा कि चौथी बार सरकार बनानी है तो मुझे खुद को बदलना होगा। कार्यकर्ताओं को स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। घमंड और अकड़ और गुरूर करने की जरूरत नहीं है। अपनी कमजोरी को जानेंगे, तभी सत्ता में वापसी संभव है, नहीं तो जनता को विकल्प तलाशते समय नहीं लगता है।

हैरानी जताई कि योजनाओं की जानकारी नहीं
उन्होने श्रमिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसके पीछे करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाखों महिलाओं को निशुल्क में गैस कनेक्शन देने उज्जवला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के क्रियान्वयन में मंत्री, विधायकों और सांसदों के अलावा कार्यकर्ताओं को गंभीरता से काम करना होगा, क्योंकि प्रदेश की हजारों महिलाएं वोटर्स हैं, यही चुनाव जिताते हैं।

कांग्रेस मजबूती से कोई आरोप नहीं लगा पाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर इन 13 वर्षों में कांग्रेस किसी भी मुद्दे पर मजबूती के आरोप नहीं लगा पाई है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सरकार पर आज तक कोई दाग नहीं लगा। संवेदनशीनता के साथ काम करते रहेंगे तो आने वाले 30 सालों में भी कोई दाग नहीं लगेगा।

अकड़बाज कलक्टरों को सबक सिखाएंगे

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुछ कलक्टरों की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे अकड़बाज कलक्टरों को सबक सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे यह भी कहा कि कुछ कार्यकर्ता तो पटवारी, बाबू और शिक्षकों को नहीं हटाने पर इस्तीफे की बात करते हैं। ऐसे में काम नहीं चलेगा, हमें यह काम नहीं करना है बल्कि जनता के दिल जगह बनाने वाला काम करना है।

श्रेय कार्यकर्ताओं को
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। हमारा प्रयास है कि हम शक्ति एवं बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करें और उनका मनोबल बढ़ाये। कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक नांदगांव के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, मेरी ऐसी शुभकामना है।

चुनाव के पूर्व की घोषणाएं पूरी हो रही

छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्र का सशक्त नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव पूर्व जो घोषणाएं की थी वे सभी आज पूरी हो रही है। उनकी धनजन योजना, कालाधन, मंहगाई, भ्रष्टाचार के सभी पहलूओं पर अपनी नई योजनाओं से आज जनता को लाभ पहुंचाया है। सत्र में मंत्री राजेश मूणत ने प्रेजेंटेशन दिया।

कार्य योजनाओं की जानकारी शेयर की

संगठन के महामंत्री पवन साय ने प्रदेश सहित विभिन्न जिलों में जारी विकास कार्यो की रूपरेखा रखी। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश स्तरीय कार्य योजनाओं की जानकारी शेयर की। बैठक में प्रमुख रूप से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, सावल राम डहरे, चंद्रकांता मांडले, भूपेन्द्र सवन्नी के अलावा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव जीतने के लिए दिए टिप्स
0 कार्यकर्ताओं को 15 योजनाएं कंठस्थ रखनी होगी 0 बूथ पर फोकस करोगे तो पूरा देश जीत जाओगे 0 गांव जाकर ग्रामीणों के बीच समय गुजारना होगा 0 जनता की समस्याओं को दो साल में दूर करना होगा 0 मतदाता सूची के संबंध में पूरी जानकारी रखनी होगी 0 सूची शामिल मतदाताओं को वेरीफिकेशन करना होगा 0 बूथ मैनेंजमेंट ही सबसे बड़ा चुनावी कार्य।

इस तरह दिखाई सख्ती

0 मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्ता, पजामा पहन लेने से नेता नहीं बन जाएंगे 0 सिर्फ शिकायतकर्ता नहीं, समस्याओं को दूर करने वाला बनो 0 जनता के लिए काम करना ही हमारा रामायण और गीता है 0 पदाधिकारी चुनने परीक्षा होनी चाहिए, 70 प्रतिशत अंक मिलने पर पद दिया जाए, परीक्षा मेरे लिए भी हो।

चार टॉस्क फोर्स का गठन, एक माह में देंगे रिपोर्ट
कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रवार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट किया कि कार्यसमिति की यह बैठक केवल तीन के लिए आवश्यक नहीं है बल्कि आने वाले दो वर्षों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। यहां बनाई गई कार्ययोजना मिशन 2018 के लिए आधार साबित होगी। कहा कि कार्यसमिति की बैठक में चार टॉस्स फोर्स का गठन किया गया है। इस फोर्स के माध्यम से ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति व किसानों की समस्याओं का जाना जाएगा। यह फोर्स समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करेगा। एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।

दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का फालोअप

टॉस्क फोर्स के चेयरमैन मंत्री होंगे। संगठन की भी भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का फालोअप था। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बड़ा निर्णय यह है कि प्रदेश में 20 हजार कार्यकर्ता 20 हजार बूथों में जाएंगे, वहां 15 दिन रहेंगे और लोगों की समस्याओं से वाकिफ होंगे। ऐसे कार्यकर्ता पता लगाएंगे कि आखिर बूथ मेें हार हुई तो कारण क्या था और जीत हुई तो किस वजह से हुई? इस तरह बूथ स्तर पर मजबूती मिशन 2018 की तैयारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो